New jersey
Advertisement
16 स्टेडियम, 104 मैच; न्यू जर्सी होस्ट करेगा फीफा वर्ल्ड कप फाइनल
By
IANS News
February 05, 2024 • 13:08 PM View: 727
FIFA World Cup: विश्व फुटबॉल की शासी निकाय फीफा ने शोपीस इवेंट के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में 19 जुलाई, 2026 को फीफा विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
फुटबॉल फैंस के लिए फीफा वर्ल्ड कप का क्रेज शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। एक बार फिर इस मेगा-इवेंट का आयोजन होने वाला है। जिसकी शुरुआत हो चुकी है। विश्व फुटबॉल की शासी निकाय फीफा ने शोपीस इवेंट के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत 11 जून 2026 को होगी। ओपनिंग सेरिमनी मैक्सिको सिटी के एजटेका स्टेडियम में पहले मैच के साथ होगी। वहीं, फाइनल मुकाबला न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में 19 जुलाई को खेला जाएगा।
TAGS
New Jersey FIFA World Cup
Advertisement
Related Cricket News on New jersey
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement