Olympian anjum moudgil
Advertisement
‘शूटिंग लीग ऑफ इंडिया से और अधिक प्रतिभाओं को सामने लाने में मदद मिलेगी’: ओलंपियन अंजुम मुद्गिल
By
IANS News
June 04, 2025 • 14:58 PM View: 375
Olympian Anjum Moudgil: अर्जुन पुरस्कार विजेता राइफल शूटर अंजुम मुद्गिल ने शूटिंग लीग ऑफ इंडिया (एसएलआई) की शुरुआत पर खुशी जाहिर की है और कहा है कि इससे और अधिक प्रतिभाओं को सामने लाने में मदद मिलेगी और एथलीटों को वैश्विक आयोजनों के लिए तैयार होने में बहुत मदद मिलेगी।
शूटिंग लीग ऑफ इंडिया (एसएलआई) के उद्घाटन संस्करण की घोषणा पिछले महीने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने की थी और यह टूर्नामेंट 20 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में कुछ प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय नाम एक्शन में दिखेंगे।
अंजुम ने कहा, "यह अपनी तरह की पहली लीग है और मैं वाकई बहुत उत्साहित हूं। मैं पिछले 17 सालों से इस खेल को खेल रही हूं और मैंने इसे बहुत आगे बढ़ते देखा है। शूटिंग के लिए लीग होने से हमारे खेल की छवि में वाकई सुधार आएगा और लोग इसके बारे में बारीक से बारीक जानकारी हासिल कर पाएंगे।"
Advertisement
Related Cricket News on Olympian anjum moudgil
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement