Advertisement
Advertisement
Advertisement

mi new york

New York : ICC Men's T20 World Cup cricket match between South Africa and Bangladesh
Image Source: IANS
Advertisement

अमेरिका को कमजोर टीम समझना बेवकूफी : एडेन मार्कराम

By IANS News June 19, 2024 • 13:58 PM View: 173
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 का सफर अब सुपर 8 के दौर में पहुंच चुका है। इस चरण का पहला मैच द. अफ्रीका और अमेरिका के बीच होने वाला है। इस मैच से पहले अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्कराम ने कहा कि अमेरिका को कमजोर टीम समझना सबसे बड़ी बेवकूफी हो सकती है।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम का मानना ​​है कि यूएसए ने साबित कर दिया है कि वे टी20 विश्व कप 2024 में अब छोटी टीम नहीं है और हम सुपर आठ के मुकाबले में उन्हें हल्के में नहीं लेंगे।

अपने पहले पुरुष टी20 विश्व कप में, सह-मेजबान अमेरिका ने कनाडा और पाकिस्तान को हराकर शानदार प्रदर्शन किया है। साथ ही ग्रुप-ए में भारत के बाद दूसरे नंबर पर है।

Advertisement

Related Cricket News on mi new york