3rd odi
Advertisement
IND vs SA: तीसरे वनडे में टीम इंडिया के प्लेइंग XI में हो सकते हैं बदलाव, साउथ अफ्रीका की नजरें होंगी क्लीन स्वीप पर
By
IANS News
January 22, 2022 • 23:24 PM View: 2104
पहले दो मैचों में हार के बाद भारतीय टीम अब क्लीन स्वीप से बचने के लिए अंतिम वनडे में कुछ बदलावों के साथ मैदान पर उतर सकती है। पहले दोनों मैच में भारतीय टीम की रणनीति पूरी तरह विफल रही। तीसरा मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। बल्लेबाज बीच के ओवरों में बड़ी साझेदारियां निभाने में नाकाम रहे जबकि जसप्रीत बुमराह को छोड़कर बाकी भारतीय गेंदबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया।
इन दोनों मैच में भारतीय गेंदबाज केवल सात विकेट ले पाए। उन्होंने पहले मैच में चार और दूसरे मैच में तीन विकेट हासिल किए। रविचंद्रन अश्विन और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाज किसी भी समय रासी वान डर डुसेन, जानेमन मलान और क्विंटन डी कॉक जैसे साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश नहीं कर पाए।
Advertisement
Related Cricket News on 3rd odi
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08
Advertisement