Afghanistan series
'ये सब बकवास है', क्या बुमराह के साथ भी शमी जैसा बर्ताव करोगे?
अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए जब से भारतीय टीम का ऐलान हुआ है तभी से चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर आलोचकों के निशाने पर हैं। भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को एक बार फिर भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है और अजीत अगरकर ने शमी को ना चुने जाने पर जो बयान दिया है वो किसी को हज़म नहीं हो रहा है।
शमी ने आखिरी बार भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था और उसके बाद से उन्हें टीम में शामिल करने पर विचार नहीं किया गया है। आगामी अफगानिस्तान सीरीज़ के लिए भारत की टीम में उन्हें एक बार फिर जगह नहीं मिली। हालांकि, इस तेज़ गेंदबाज़ ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और बंगाल को रणजी ट्रॉफी के सेमी-फाइनल तक पहुंचाया। 19 मई को भारत की टीम की घोषणा के बाद मीडिया से बात करते हुए, अजीत अगरकर ने बताया कि इस बार भी लंबे फॉर्मेट के लिए मोहम्मद शमी के नाम पर विचार नहीं किया गया। अगरकर ने कहा कि इस समय शमी सिर्फ टी-20 खेलने के लिए ही फिट हैं।
Related Cricket News on Afghanistan series
-
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऋषभ पंत से छीनी गई…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई युवा खिलाड़ियों को उनके आईपीएल 2026 ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42