Afghanistan vs zealand
टी20 विश्व कप: 25 मैचों का रिकॉर्ड टूटा, अफगानिस्तान 180 प्लस रन बनाने के बाद पहली बार हारा
चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम की स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल पिच पर अफगानिस्तान के स्पिनरों ने निराश किया और बेहतर शुरुआत के बाद रविवार को टी20 विश्व कप 2026 के मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस हार की वजह से अफगानिस्तान का एक बड़ा रिकॉर्ड भी टूटा है।
ICC T20 World Cup: अफगानिस्तान की गेंदबाजी को दुनिया के श्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण के रूप में देखा जाता है। स्पिन गेंदबाजी को तो श्रेष्ठतम माना जाता है। स्पिन पिच पर अफगानिस्तान दुनिया की किसी भी बड़ी टीम को हराने का माद्दा रखती है।
Also Read: LIVE Cricket Score
मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलबदीन नायब के 63 रनों की पारी की बदौलत 182 रन बनाए थे। गेंदबाजी की शुरुआत भी अफगानिस्तान ने शानदार की थी और दूसरे ही ओवर में स्पिनर मुजीब ने न्यूजीलैंड के 2 विकेट बैक टू बैक गेंदों पर गिरा दिए। इसके बाद अफगानिस्तान के स्पिनर अपनी क्षमता और प्रतिष्ठा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और टीम को हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट के 65 रनों की बदौलत 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया।
Related Cricket News on Afghanistan vs zealand
-
टी20 विश्व कप: अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के लिए खराब गेंदबाजी को…
ICC T20 World Cup: अफगानिस्तान को टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। अच्छी शुरुआत के बाद मिली हार से अफगानिस्तान के कप्तान राशिद ...
-
टी20 विश्व कप: टिम सेफर्ट का अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया
ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराकर न्यूजीलैंड ने अपने सफर का शानदार आगाज किया है। न्यूजीलैंड ने जीत के लिए मिले 183 के लक्ष्य को ...
-
टी20 विश्व कप: गुलबदीन नायब का अर्धशतक, अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रन का लक्ष्य
ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले ग्रुप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑलराउंडर गुलाबदीन नायब के अर्धशतक के दम पर 182 रन बनाए हैं। ...
-
जब 'ग्रेटर नोएडा जैसे' वाश आउट ने क्रिकेट खेलने का तरीका बदल दिया था...फिर एक नए फॉर्मेट का…
The Birth Of The ODI Cricket: खराब ड्रेनेज इंतजाम और बारिश की बदौलत अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड ग्रेटर नोएडा टेस्ट पूरी तरह से धुल गया। अब 8 टेस्ट बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो चुके हैं। ऐसे ...
-
अफगानिस्तान- न्यूजीलैंड टेस्ट 1 भी गेंद का खेल हुए बिना हुआ रद्द, 91 साल में पहली बार बना…
Afghanistan vs New Zealand Test: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ग्रेटर नोएडा में एकमात्र टेस्ट मैच में बारिश के कारण पांचवें औऱ आखिरी दिन का खेल भी रद्द हो गया। 91 साल में एशिया में ...
-
खुलासा: BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए अफगानिस्तान टीम को दिए थे 3 वेन्यू के विकल्प,…
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ग्रेटर नोएडा के ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल भी बिना एक गेंद के खेल के खत्म हो गया। दोनों दिन सूरज ...