Ajinkya rahane controversial out: Cricket News & Match Updates
VIDEO: MUM-J&K के मैच में दिखा बड़ा ड्रामा, आउट दिए जाने के बाद ड्रेसिंग रूम से वापस बुलाए गए अंजिंक्य रहाणे
मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच रणजी ट्रॉफी 2024-25 का महत्वपूर्ण मैच खेला जा रहा है जिसके दूसरे दिन एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस को हैरान करके रख दिया। खेल के दूसरे दिन कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली और शायद ही ऐसी घटना भारतीय घरेलू क्रिकेट में इससे पहले हुई होगी।
दरअसल, जम्मू और कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के दूसरे दिन मैदानी अंपायरों ने रहाणे को आउट दे दिया था और रहाणे आउट दिए जाने के बाद ड्रेसिंग रूम भी पहुंच गए थे लेकिन कुछ ही मिनटों बाद अंपायर्स ने रहाणे को ड्रेसिंग रूम से वापस बुला लिया और वो फिर से बल्लेबाजी करने लगे। ये घटना मुंबई की दूसरी पारी में हुई, जब तेज गेंदबाज उमर नजीर मीर की गेंद को पुल करने की कोशिश में रहाणे की गेंद उनके बल्ले के किनारे से टकराई, जो सीधे विकेटकीपर कन्हैया वधावन के ग्लव्स में चली गई। Read More...
Related Cricket News for Ajinkya rahane controversial out - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16