भारत के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) पर रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ T20 वर्ल्ड कप 2026 फ़ाइनल के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उलंघ्घन के लिए मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी ने मंगलवार (12 मार्च) को इसकी घोषणा की।
अर्शदीप पर न्यूज़ीलैंड की पारी के 11वें ओवर के दौरान हुई उस घटना के लिए जुर्माना लगाया गया, जब उन्होंने अपने फॉलो-थ्रू पर बॉल को रोकने के बाद स्ट्राइकर छोर पर थ्रो किया था, उनकी गेंद विकेट से दूर डेरिल मिचेल को जाकर लगी थी। अर्शदीप को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो "इंटरनेशनल मैच के दौरान किसी खिलाड़ी पर या उसके पास गलत और/या खतरनाक तरीके से गेंद (या क्रिकेट का कोई और सामान) फेंकने" से जुड़ा है।
जुर्मान में मैच फीस के अलावा अर्शदीप के अनुशासनात्मकरिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ दिया गया है। यह 24 महीने में उनका पहला अपराध है।
The heated moment between Arshdeep Singh and Daryl Mitchell. pic.twitter.com/FHvEMgD2Fg
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 8, 2026