Ajinkya rahane: Cricket News & Match Updates
ODI Series: वनडे सीरीज़ में आराम मिलने के बाद स्वदेश लौटे मोहम्मद सिराज
2023 वनडे विश्व कप को देखते हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को उनके कार्य प्रबंधन का ध्यान रखते हुए वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ से आराम दिया गया है। सिराज, आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत और नवदीप सैनी के साथ स्वदेश लौट गए हैं। सिराज की अनुपस्थिति में शार्दुल ठाकुर भारतीय टीम के सबसे अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ हैं, जिन्होंने 35 मैचों में 50 विकेट लिए हैं। टीम में अन्य तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक, जयदेव उनादकट और मुकेश कुमार हैं जिनके पास कुल मिलाकर 15 विकेट हैं। मुकेश तो अभी तक भारत के लिए एक भी वनडे मैच नहीं खेले हैं। भारत के सिराज की जगह विकल्प को चुनने की संभावना नहीं है क्योंकि उनके पास हार्दिक पांड्या भी मौजूद हैं।
वनडे विश्व कप की तैयारी के मद्देनज़र भारत को इस सीरीज़ के बाद अगस्त के अंत से सितंबर तक एशिया कप और सितंबर में घर में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ तीन मैच की वनडे सीरीज़ भी खेलनी है। Read More...