Advertisement
Akhand jyoti news: Cricket News & Match Updates
Advertisement
'भाई हो तो आकाश दीप जैसा', कैंसर से पीड़ित बहन ने की अपने भाई की तारीफ
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप ने एजबेस्टन टेस्ट में जीत के बाद खुलासा किया कि उनकी बहन को कैंसर है जिसके बाद हर कोई उनकी बहन के लिए दुआएं कर रहा है। आकाश दीप के इस खुलासे के बाद उनकी बहन अखंड ज्योति सिंह ने भी एजबेस्टन में अपने भाई के शानदार प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी और वो इश दौरान बोलते हुए भावुक भी हो गईं।
आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने मैच जीतने वाले प्रदर्शन को अपनी बहन को समर्पित किया। इंडिया टुडे से बात करते हुए ज्योति ने बताया कि इंग्लैंड दौरे से पहले उन्होंने आकाश दीप से बात की थी और उनसे कहा था कि वो उनके स्वास्थ्य के बारे में चिंता न करें और इसके बजाय देश के लिए खेलने पर ध्यान दें। ज्योति ने कहा कि वो आकाश के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं, जिसने मुश्किल समय में पूरे परिवार को खुशी दी। Read More...
Related Cricket News for Akhand jyoti news - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement