Ambadas danve: Cricket News & Match Updates
'क्या जवानों के बलिदान और पहलगाम पीड़ितों से बढ़कर है भारत-पाक मैच', आदित्य ठाकरे ने उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने केंद्रीय खेल मंत्री को लिखे पत्र का जिक्र करते हुए बीसीसीआई से सवाल किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आज एक बार फिर केंद्रीय खेल मंत्री को लिखे अपने पत्र पर प्रकाश डाल रहा हूं। बीसीसीआई और पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने वालों से मेरा सीधा सवाल है। क्या यह खेल पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों और हमारे जवानों के बलिदान से ऊपर है? प्रधानमंत्री कहते हैं कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, तो बीसीसीआई की कमाई और भारतीयों का खून एक साथ क्यों बहेगा?"
आदित्य ठाकरे ने 19 अगस्त को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया को एक पत्र लिखा था। आदित्य ठाकरे ने एक्स पर पत्र शेयर करते हुए पूछा था कि प्रधानमंत्री के 'खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते' के बयान के बावजूद बीसीसीआई के लिए खून और कमाई एक साथ बह सकती है। Read More...
Related Cricket News for Ambadas danve - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54