Apl auction 2024
Advertisement
APL ऑक्शन में दिखा IPL इफेक्ट, SRH के नीतीश कुमार रेड्डी बने सबसे महंगे खिलाड़ी
By
Shubham Sharma
May 16, 2024 • 15:46 PM View: 27762
सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। इस ऑलराउंडर ने ना सिर्फ गेंद से अहम विकेट चटकाए हैं बल्कि जरूरत पड़ने पर टीम के लिए बड़े रन भी बनाए हैं और इस समय वो हैदराबाद के लिए एक अहम खिलाड़ी बन गए हैं। रेड्डी को आईपीएल में उनके प्रदर्शन का ईनाम आंध्र प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन में भी मिला है।
रेड्डी आंध्र प्रीमियर लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। रेड्डी की आईपीएल सैलरी 20 लाख रु है जबकि उन्हें एपीएल में 15.6 लाख रु में खरीदा गया है। आंध्र प्रीमियर लीग में रेड्डी कितने महंगे बिके हैं, इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बाकी स्टार खिलाड़ी 3-5 लाख रु तक ही बिके जबकि रेड्डी के लिए टीमें पैसा लुटाने के लिए तैयार दिखीं।
Advertisement
Related Cricket News on Apl auction 2024
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 25 May 2026 06:36
-
- 21 May 2026 01:42
Advertisement