Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सलामी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बीते मंगलवार, 19 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ महज़ 38 गेंदों पर 7 चौके और 10 छक्के ठोककर 93 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि जयपुर के मैदान पर तबाही मचाने वाले 15 साल के वैभव का अब एक नया मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे फैंस जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।
दरअसल, वैभव का ये वीडियो RR vs LSG मैच के खत्म होने के बाद 'अवॉर्ड सेरेमनी' के समय देखने को मिला। यहां वैभव को POTM अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था जिसे लेने के बाद वो मैदान पर ही अपना पजामा उतार देते हैं और फिर उसे अपने कंधों पर टांग लेते है। वैभव को ऐसा करता देख RR का एक सदस्य उनके पास आता है और उनके कंधे से वो पजामा हटाता है। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।
बताते चलें कि वैभव की उम्र पर हमेशा से ही सवाल उठाए गए हैं। उनकी बैटिंग और मजबूत शरीर को देखकर अधिकतर लोग ये मानने को तैयार नहीं होते कि वो सिर्फ 15 साल के है। हालांकि वैभव की हरकतें देखकर कोई भी ये अस्वीकार नहीं कर सकता कि वो अभी भी एक छोटे बच्चे ही है।