As india
आयरलैंड के साथ सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम घोषित
काबुल, 7 फरवरी - अफगानिस्तान ने अगले महीने आयरलैंड के साथ होने वाली द्विपक्षीय सीरीज के लिए मुजीब उर रहमान को 14 सदस्यीय टेस्ट टीम से बाहर कर दिया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, आयरलैंड और अफगानिस्तान 21 फरवरी से देहरादून में एक-दूसरे से तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलेगी। मुजीब के अलावा सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को टी-20 सीरीज से बाहर रखा गया है। हालांकि टेस्ट और वनडे मैचों के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया है।
अफगानिस्तान की टेस्ट टीम में तीन नए चेहरों को मौका दिया गया है। इनमें बल्लेबाज इकरम अली खिल, तेज गेंदबाज सलामखिल और हरफनमौला खिलाड़ी शैफुद्दीन अशरफ शामिल हैं। ये तीनों खिलाड़ी भारत के साथ खेले गए अफगानिस्तान के पहले टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे।
गेंदबाजी में कलाई के स्पिनर जहीर खान को वनडे और टी-20 टीम में शामिल किया गया है। वहीं, जियाउर रहमान को केवल टी-20 में और इकरम को वनडे में मौका दिया गया है।
बोर्ड ने तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग तीन टीमों का चयन किया है। तीनों टीम की कमान अनुभवी खिलाड़ी असगर अफगान को सौंपी गई है।
अफगानिस्तान की टीम आयरलैंड के साथ भारत के देहरादून स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 फरवरी से 19 मार्च तक तीन टी-20, पांच वनडे और एक टेस्ट मैच खेलेगी। देहरादून अफगानिस्तान का घरेलू मैदान है।
टी-20 टीम : असगर अफगान (कप्तान), उस्मान घनी, नजीब ताराकाइ, हजरतुल्लाह जजाई, समीउल्लाह शेनवारी, मोहम्मद नबी, शफिकुल्लाह शफाक, नजीबुल्लाह जादरान, राशिद खान, करीम जनात, फरीद मलिक, सैयद शिरजाद, जिया उर रहमान, जहीर खान, मुजीब उर रहमान, शैफुद्दीन अशरफ।
वनडे टीम : असगर अफगान (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, नूर अली जादरान, जाविद अहमदी, हजरतुल्लाह जजाई, रहमत शाह, समीउल्लाह शेनवारी, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, इकरम अली खिल, हश्मतुल्लाह शहीदी, राशिद खान, करीम जनात, गुलबादीन नैब, आफताब आलम, दौलत जादरान, जहीर खान, फरीद अहमद मलिक, मुजीब उर रहमान, शापूर जादरान, सैयद अहमद शिरजाद।
टेस्ट टीम : असगर अफगान (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, एहसान जनात, जावेद अहमदी, रहमत शाह, नासिर जमाल, हश्मतुल्लाह शहीदी, इकराम अली खिल, माोहम्मद नबी, राशिद खान, वफादार मोमंद, यामीन अहमदजाई, शैफुद्दीन अशरफ, वकार सलाम।
आईएएनएस
Related Cricket News on As india
-
अनाधिकारिक टेस्ट में इंग्लैंड लायंस के बेन डकैट और सैम हेन का धमाका, पहले दिन बनाए 303 रन
7 फरवरी। बेन डकैट (80) और सैम हेन (61) की बेहतरीन पारियों के दम पर इंग्लैंड लायंस ने यहां कृष्णागिरी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार का अंत ...
-
गेंदबाजों की पिटाई करने वाले टिम सेइफर्ट ने वर्ल्ड कप की टीम में शामिल होने को लेकर कही…
7 फरवरी। भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 43 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेइफर्ट ने कहा है कि वह इसी साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप ...
-
भारत बनाम न्यूजीलैंड (दूसरा टी-20): जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
7 फरवरी। पहले मैच में टी-20 प्रारूप में अपनी अभी तक की सबसे बड़ी हार झेलने के बाद भारतीय टीम शुक्रवार को यहां ईडन पार्क मैदान में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में बराबरी करने के ...
-
NZvIND: 2nd ODI: जानिए कब, कैसे और किस चैनल पर होगा मैच का लाइव टेलीकास्ट
7 फरवरी। भारत - न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 ऑकलैंड में 7 फऱवरी को खेला जाएगा। पहले टी-20 में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भारतीय टीम दूसरे टी-20 को जीतकर सीरीज को बराबर करना ...
-
IND vs NZ: India face must-win situation vs New Zealand in 2nd T20I
Auckland, Feb 7 (CRICKETNMORE): After the 80-run hammering on Wednesday, a desperate India will be eyeing for a strong comeback against New Zealand in the second contest of the three-match Twenty20 ...
-
भारत के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, दिग्गज बाहर तो इन खिलाड़ियों को मिला मौका
7 फरवरी। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का 24 फरवरी से शुरू हो रही सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत दौरे से बाहर हो गए हैं। स्टार्क के शरीर के ऊपरी हिस्से में ...
-
भारत - ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से पहले ही फैन्स के लिए आई बुरी खबर, महामुकाबला इस वजह से…
7 फरवरी। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क का 24 फरवरी से शुरू हो रही सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर जाना तय नहीं माना जा रहा है। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ...
-
Rohit Sharma blames poor batting for loss in T20I opener
Wellington, Feb 6 (CRICKETNMORE): After his side was hammered by 80 runs in the first T20I of the three-match rubber against New Zealand, a disappointed stand-in India skipper Rohit Sharma felt the ...
-
ऐसा हुआ तभी हम जीत पाए भारत से, न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियम्सन का आया ऐसा बयान
6 फरवरी। पहले टी-20 मैच में भारत के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा है कि यह टीम का सभी विभागों में अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन ...
-
STATS: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टी-20 मैच में बने 3 बड़े रिकॉर्ड
वेलिंग्टन, 6 फरवरी (CRICKETNMORE)| वनडे में भारत के हाथों करारी हार खाने के बाद मेजबान न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज की शुरुआत बड़ी जीत के साथ की है। न्यूजीलैंड ने बुधवार को वेस्टपैक स्टेडियम में खेले ...
-
पहले टी20 में भारत को मिली शर्मनाक हार, रनों के लिहाज से टी-20 मैचों में सबसे बड़ी हार
6 फरवरी। न्यूजीलैंड ने बुधवार को वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारत को 80 रनों से हरा दिया। यह टी-20 मैचों मे भारत को रनों के लिहाज से अब तक की ...
-
1st T20I: New Zealand thrash India by 80 runs
Wellington, Feb 6 (CRICKETNMORE): An all-round effort guided New Zealand to a thumping 80-run victory over India in the first contest of the three-match Twenty20 rubber at the Westpac stadium here o ...
-
पहले टी-20 में 80 रनों से हारकर भारतीय टीम ने टी-20 में बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, मिली शर्मनाक हार
6 फरवरी। न्यूजीलैंड ने बुधवार को वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को 80 रनों से हरा दिया। यह भारत की टी-20 में रनों के लिहाज से अभी तक की सबसे ...
-
पहले टी-20 में भारत को मिली 80 रनों से हार, न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली सबसे बड़ी हार
6 फरवरी। 219 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम 19.2 ओवर में 139 रन ही बना सकी। भारतीय टीम के तरफ से धोनी ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए लेकिन भारत को जीत नहीं दिला ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55