As ipl
IPL 2019 Match 26: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स ( मैच प्रिव्यू)
कोलकाता, 11 अप्रैल| दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स शुक्रवार को यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में मेहमान टीम से अपनी पिछली हार का बदला चूकता करना चाहेगी।
दोनों टीमें इस सीजन में जब पहली बार फिरोजशाह कोटला मैदान पर आमने-सामने हुई थीं तो दिल्ली ने सुपर ओवर में कोलकाता को हराया था।
हालांकि शुक्रवार को होने वाले इस मुकाबले में मेजबान कोलकाता की पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। कोलकाता को अपने घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलने के साथ साथ घरेलू दर्शकों का भी समर्थन मिलने की संभावना है।
आंकड़ों के लिहाज से भी कोलकाता दिल्ली पर भारी दिखाई दे रहा है। कोलकाता ने इस सीजन में अबतक छह मैचों में चार जीते हैं जबकि दो में ही उसे हार मिली है। टीम आठ अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज हैं।
दूसरी तरफ दिल्ली ने अपने पिछले मुकाबले में जिस तरह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को चार विकेट से मात दी है, उससे टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है।
टीम छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ छह अंक लेकर छठे नंबर पर काबिज है।
वहीं, दूसरी तरफ कोलकाता को अपने पिछले मैच में मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों सात विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
कोलकाता की टीम चेन्नई के खिलाफ आंद्रे रसेल के अर्धशतक के बावजूद 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 108 रन ही बना सकी थी और चेन्नई ने इस लक्ष्य को 17.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली टीम उस समय मैच में शीर्षक्रम के विफल रहने के बाद मध्यक्रम भी ढेर हो गई थी और अब दिल्ली के खिलाफ टीम को इससे बचना होगा।
मैच में एक बार फिर सबकी नजरें रसेल बनाम कगिसो रबादा पर होंगी। रसेल कोलकाता की ताकत बन गए हैं। उनके दम पर टीम इस आत्मविश्वास में रहती है कि अगर वो हैं तो मैच जीत सकते हैं।
वहीं दूसरी तरफ रबादा इस समय लीग में 11 विकेटों के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर कामय हैं।
दिल्ली भी अपना पिछला मुकाबला जीतकर आत्मविश्वास से लबरेज है और टीम चाहेगी कि उसके बल्लेबाज यहां भी शानदार प्रदर्शन करें।
गेंदबाजी में दिल्ली मजबूत है। उसके पास रबादा के अलावा क्रिस मौरिस, संदीप लामिछाने जैसे अच्छे गेंदबाज हैं।
टीमें (संभावित) :
दिल्ली : श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, अवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, कॉलिन मुनरो, क्रिस मौरिस, कगिसो रबादा, संदीप लामिछाने, ट्रेंट बाउल्ट, शिखर धवन, हनुमा विहारी, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा।
कोलकाता : दिनेश कार्तिक (कप्तान), सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, लॉकी फग्र्यूसन, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, हैरी गर्नले, कुलदीप यादव, पीयूष चावला, नीतीश राणा, संदीप वॉरियर, केसी करियप्पा, शुभमन गिल, श्रीकांत मुंधे, निखिल नाइक, पृथ्वी राज और प्रसिद्ध कृष्णा।
Related Cricket News on As ipl
-
IPL भविष्यवाणी: राजस्थान रॉयल्स Vs चेन्नई सुपर किंग्स, जानिए कौन सी टीम जीतेगी आजका मैच ?
11 अप्रैल। राजस्थान रॉयल्स आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मुकाबले में यहां सवाईमान सिंह स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। दोनों टीम का रिकॉर्ड दोनों टीमों ने एक ...
-
कीरोन पोलार्ड ने आतिशी पारी खेल मुंबई इंडियंस को दिलाई रोमांचक जीत, KXIP को मिली 3 विकेट से…
10 अप्रैल। रोहित शर्मा की जगह आजके मैच में कप्तान कर रहे पोलार्ड ने धमाल करते हुए 83 रन की पारी खेल मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से मैच जीता दिया। पोलार्ड ने 31 गेंद पर ...
-
केएल राहुल और गेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, मुंबई के सामने रखा 198 रनों का लक्ष्य
10 अप्रैल। केएल राहुल की शतकीय पारी और क्रिस गेल की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 197 रन बनाए। क्रिस गेल और केएल राहुल ने ...
-
IPL match 24 MIvKXIP: मुंबई इंडियंस टीम से रोहित शर्मा बाहर, देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
10 अप्रैल। मुंबई इंडियंस ने KXIP के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हैं। रोहित शर्मा की जगह पोलार्ड कप्तानी कर रहे ...
-
KXIP के लिए आईपीएल खेल रहे इस साउथ अफ्रीकी गेंदबाज ने IPL को बताया वर्ल्ड कप जैसा
10 अप्रैल। साउथ अफ्रीका के लिए एक टेस्ट खेलने के बाद इंग्लिश काउंटी के साथ कॉलपैक डील करने वाले तेज गेंदबाज हरडस विलजोएन का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रूप में में ...
-
IPL 2019 Match 24: मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, इन 7 मजेदार रिकॉर्डों पर रहेगी नजर
10 अप्रैल। अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में आज अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में ...
-
CSK के खिलाफ इस वजह से हारे मैच, वरना मैच का परिणाम कुछ और होता, दिनेश कार्तिक ने…
10 अप्रैल। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक अहम मैच में हार झेलने के बाद माना कि पावरप्ले में चार विकेट खोना ...
-
IPL 2019: चेन्नई ने कोलकाता को 7 विकेट से रौंदा,ये खिलाड़ी बना जीत का हीरो
चेन्नई, 9 अप्रैल (CRICKETNMORE)| चेन्नई सुपर किंग्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को सात ...
-
IPl 2019: चेन्नई से शानदार गेंदबाजी के दम पर केकेआर को 7 विकेट से दी मात, दीपक चाहर…
9 अप्रैल। आईपीएल 2019 के 23वें मैच में सीएसके ने केकेआर को 7 विकेट से हरा दिया।। केकेआर के द्वारा दिए गए 108 रन के लक्ष्य को सीएसके ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ...
-
जोस बटलर ने आईपीएल में पारी की शुरूआत करने को लेकर दिया दिलचस्प बयान
नई दिल्ली, 9 अप्रैल | भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के करियर में उस समय एक नया मोड़ आ गया था जब महेंद्र सिह धोनी ने उन्हें भारत के लिए पारी की शुरुआत करने को ...
-
IPL 2019: CSK का केकेआर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला, देखिए प्लेइंग XI की पूरी…
9 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में मंगलवार को एम.ए. चिदम्बरम स्टेड़ियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। स्कोरकार्ड चेन्नई और... ...
-
IPL 2019 Match 24: मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (मैच प्रिव्यू)
मुंबई, 9 अप्रैल | अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में बुधवार को अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ ...
-
KXIP को जीत दिलाने वाले केएल राहुल ने कहा, हैदराबाद के खिलाफ बल्लेबाजी करने में मजा आया
मोहाली, 9 अप्रैल | सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को किंग्स इलेवन पंजाब को मिली जीत के हीरो रहे सीनियर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने कहा है कि पूरी पारी के दौरान उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का ...
-
VIDEO अश्विन द्वारा मांकड़ रन आउट ना हो इसके लिए वॉर्नर ने किया ऐसा दिलचस्प काम, देखिए
9 अप्रैल। केएल राहुल (नाबाद 71) और मयंक अग्रवाल (55) के बीच हुई शतकीय साझेदारी के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में सनराइजर्स ...
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58
-
- 16 Mar 2026 10:15