Harshit Rana Video: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा (Harshit Rana) बीते रविवार, 15 मार्च को BCCI द्वारा आयोजित नमन अवॉर्ड्स समारोह में नज़र आए। गौरतलब है कि यहां वो एक वॉकिंग स्टिक की मदद से चल रहे थे और काफी असहज़ नज़र आ रहे थे। इसी बीच उनके चेहरे पर साफ मायूसी भी देखने को मिली।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर हर्षित राणा का एक 27 सेकंड का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जो कि किसी भी भारतीय फैंस का दिल तोड़ देगा। इस वीडियो में 24 साल के हर्षित अपनी चोट के कारण चलते हुए भी काफी संघर्ष करते देखे जा सकते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि हर्षित राणा के लिए बीता समय बेहद मुश्किल रहा है। वो साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए वॉर्म-अप मुकाबले में घुटने पर चोट लगी और फिर तो वो पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए।