कीरोन पोलार्ड ने आतिशी पारी खेल मुंबई इंडियंस को दिलाई रोमांचक जीत, KXIP को मिली 3 विकेट से हार Imag (Twitter)
10 अप्रैल। रोहित शर्मा की जगह आजके मैच में कप्तान कर रहे पोलार्ड ने धमाल करते हुए 83 रन की पारी खेल मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से मैच जीता दिया। पोलार्ड 31 गेंद पर 83 रन की पारी खेलकर आउट हए और मुंबई को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। स्कोरकार्ड
पोलार्ड के आउट होने के बाद अल्जारी जोसेफ और राहुल चहर ने मुंबई को जीत दिलाई। आखिरी गेंद पर 2 रन की दरकार मुंबई को थी और ऐसे में अल्जारी जोसेफ ने आखिरी गेंद पर 2 रन बनाकर मुंबई को रोमांचक जीत दिलाई।
आखिरी 2 ओवर में मुंबई को जीत के लिए 32 रनों की दरकार थी तो वहीं आखिरी 6 गेंद पर 15 रन बनानें थे। ऐसे में पोलार्ड ने अपनी विध्वंसक बल्लेबाजी का नजारा पेश किया और बचे हुए लक्ष्य के करीब पहुंचाकर मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से जीत दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई।