IPL 2019 Match 24: मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, इन 7 मजेदार रिकॉर्डों पर रहेगी नजर Images (Twitter)
10 अप्रैल। अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में आज अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।
# आज यदि युवराज सिंह मुंबई इंडियंस टीम के प्लेइंग हिस्सा रहे और बल्लेबाजी के दौरान एक छक्का जमा पाने में सफल रहे तो आईपीएल में 150 छक्के पूरा कर लेंगे। ऐसा करने वाले युवराज सिंह 12वें बल्लेबाज बन जाएंगे।
# केएल राहुल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी 4 पारियों में से पिछले 3 पारियों में 71*, 94, 24 और 68 नाबाद रन बनाए हैं।