Au w vs en w only test
ब्रॉड ने आयरलैंड के खिलाफ 5 विकेट लेकर मचाया कहर, पहली पारी 172 पर सिमटी
इंग्लैंड ने आयरलैंड को एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन दाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) की शानदार गेंदबाजी के दम पर 172 के स्कोर पर समेट दिया। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जिसे उनके गेंदबाजों ने सही साबित कर दिया। इंग्लैंड की तरफ से इस मैच में तेज गेंदबाज जोश टंग ( Josh Tongue) ने अपना डेब्यू किया।
आयरलैंड अपनी पहली पारी में 56.2 ओवरों में 172 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज जेम्स मैककोलम के बल्ले से निकले। उन्होंने 108 गेंद में 5 चौको की मदद से 36 रन की पारी खेली। उनके अलावा कर्टिस कैम्फर ने 79 गेंद का सामना करते हुए 6 चौको की मदद से 33 रन की पारी खेली।
Related Cricket News on Au w vs en w only test
-
आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट में ब्रॉड ने शुरूआती 7 ओवर में 3 विकेट लेकर बनाया ये खास रिकॉर्ड
इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच लॉर्ड्स, लंदन में खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबान टीम मजबूत स्थिति में है। इस टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड के अनुभवी तेज ...
-
मैच प्रीव्यू: इंग्लैंड बनाम आयरलैंड एकमात्र टेस्ट, जानें प्लेइंग XI और रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच 1 जून से लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच के लिए जमकर पसीना बहा रहा है। ...