Ben stokes released
SA20 2025: MI केपटाउन ने पोलार्ड को क्यों दिखाया बाहर का रास्ता, वजह का हो गया खुलासा
SA20 2025 का तीसरा सीजन 9 जनवरी से शुरू होगा और फाइनल 8 फरवरी को खेला जाएगा। हालांकि सीजन की शुरुआत होने में अभी कुछ महीने रह गए है। हालांकि इससे पहले एमआई केप टाउन (MI Cape Town) ने कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) को रिलीज करने की घोषणा कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। पिछले कुछ समय से खबरें आ रही थी कि फ्रेंचाइजी वेस्टइंडीज के इस दिग्गज खिलाड़ी को रिलीज कर देगी जिस पर आज मोहर लग गयी है।
रिपोर्टों के अनुसार, MI केप टाउन ने ILT20 के साथ शेड्यूलिंग टकराव के कारण SA20 सीजन 3 से पहले पोलार्ड को रिलीज कर दिया, जहाँ वह MI अमीरात के लिए खेलते हैं। एमआई केप टाउन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोलार्ड की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, "लीजेंड के बारे में सोचें, पोलार्ड के बारे में सोचें। एमआई केप टाउन फैमिली में कदम रखने के लिए धन्यवाद।" केप टाउन स्थित फ्रेंचाइजी के पास पिछले दो सीज़न में स्टार क्रिकटरों से भरी हुई लाइनअप थी। हालाँकि, वे पिछले दोनों सीज़न में सबसे निचले स्थान पर रहे थे। पोलार्ड ने हालिया सीजन में टीम की कप्तानी की थी।
Related Cricket News on Ben stokes released
-
IPL 2024: पीली जर्सी में नहीं दिखेंगे बेन स्टोक्स, CSK ऑक्शन से पहले कर रहा है रिलीज़!
आगामी आईपीएल सीजन से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम एक बड़ा फैसला लेने वाली है। धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को आगामी ऑक्शन से पहले रिलीज़ किया जा सकता है। ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08