Bgt bcci: Cricket News & Match Updates
क्या गौतम गंभीर की हो जाएगी छुट्टी? अगर BGT में टीम इंडिया हारी तो बीसीसीआई लेगी ये तगड़ा एक्शन
न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के शर्मनाक वाइटवॉश के बाद भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर आलोचकों के निशाने पर हैं। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद गंभीर को मुख्य कोच नियुक्त किया गया था लेकिन अभी तक गंभीर अपेक्षाओं के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।यही कारण है कि गंभीर आगामी पांच टेस्ट मैचों के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले मुश्किल स्थिति में पहुंच गए हैं।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंभीर के लिए सबसे लंबे प्रारूप में भारतीय कोच की नौकरी को बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण दौरा साबित हो सकता है। दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, यदि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में सकारात्मक परिणाम देने में विफल रहती है, तो बीसीसीआई वीवीएस लक्ष्मण जैसे विशेषज्ञ को टेस्ट क्रिकेट में कोच की भूमिका निभाने के लिए कह सकता है, जबकि गंभीर केवल सफेद गेंद के प्रारूप में ही बने रहेंगे। Read More...