Bowling hand injury: Cricket News & Match Updates
चौथे टेस्ट से पहले भारत को बड़ा झटका, बॉलिंग हैंड में लगी चोट के चलते बाहर हो सकता है यह मुख्य तेज गेंदबाज
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच नज़दीक है, लेकिन टीम इंडिया के लिए चिंता की लहरें बढ़ गई हैं। एक तेज गेंदबाज की चोट और दूसरे के फिटनेस संकट ने गेंदबाजी आक्रमण को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट को तेज गेंदबाज़ी विकल्पों और टीम बैलेंस पर बड़ी चुनौती झेलनी पड़ सकती है।
इंग्लैंड के खिलाफ 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चोट के चलते इस टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार को नेट्स सेशन के दौरान साई सुदर्शन के शॉट को रोकने की कोशिश में अर्शदीप के बॉलिंग हैंड पर कट लग गया। फिजियो की मदद से टांके लगाए गए और अब उनके चौथे टेस्ट में खेलने की संभावना बेहद कम है। Read More...
Related Cricket News for Bowling hand injury - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54