Bumrah return
जसप्रीत बुमराह की वापसी तय! लॉर्ड्स टेस्ट से पहले नेट्स में 45 मिनट की धमाकेदार गेंदबाज़ी, प्रसिद्ध कृष्णा की होगी छुट्टी
भारतीय टीम के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लॉर्ड्स टेस्ट से पहले जसप्रीत बुमराह नेट्स में पूरे जोश के साथ गेंदबाज़ी करते नज़र आए। माना जा रहा है कि वे तीसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं, जिससे भारतीय तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण को मजबूती मिलेगी। दूसरी ओर, प्रसिद्ध कृष्णा की प्लेइंग इलेवन से छुट्टी लगभग तय मानी जा रही है।
भारत और इंग्लैंड के बीच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली है। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर किए गए जसप्रीत बुमराह मंगलवार, 8 जुलाई को नेट्स में पूरी रफ्तार से गेंदबाज़ी करते नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुमराह ने करीब 45 मिनट तक अभ्यास किया, जिसमें वो पूरी तरह फिट और तैयार दिखे।
Related Cricket News on Bumrah return
-
बुमराह की वापसी से मुंबई का जोश हाई, पोलार्ड ने खुशी में उठा लिया गोद में; देखें वीडियो
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चोट से उबरकर आखिरकार आईपीएल 2025 में वापसी कर ली है। बुमराह की वापसी ने मुंबई इंडियंस खेमे में एक नई ऊर्जा भर दी है। ...