But narine
Advertisement
IPL 2024: सुनील नारायण DC के खिलाफ 14 गेंदों में चौकों-छक्कों से ठोके 70 रन, महान क्रिस गेल की बराबरी की
By
Saurabh Sharma
April 03, 2024 • 21:07 PM View: 1735
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार खिलाड़ी सुनील नारायण (Sunil Narine) ने बुधवार (3 मार्च) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के मुकाबले में अपनी तूफानी पारी से इतिहास रच दिया। सुनील ने अपने आईपीएल करियर की सबसे बड़ी पारी खेली और 39 गेंदों में 85 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के जड़े। अपनी पारी में उन्होंने 70 रन 14 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए ही बनाए।
नायारण ने पावरप्ले के दौरान 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार पावरप्ले के दौरान 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। तीसरी बार यह कारनामा कर उन्होंने क्रिस गेल औऱ जोस बटलर की बराबरी की है।
Advertisement
Related Cricket News on But narine
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42
Advertisement