Cricket match news
AFG vs ZIM: जिम्बाब्वे ने टेस्ट मैच के पहले दिन अफगानिस्तान को 131 रनों पर समेटा, ब्लेसिंग मुजरबानी ने झटके शानदार 4 विकेट
तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और विक्टर नियोची की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे ने यहां शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन अफगानिस्तान को उसकी पहली पारी में 131 रन पर समेट दिया।
जिम्बाब्वे ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 133 रन बना लिए हैं और उसके अब तक दो रन की बढ़त हासिल हुई है जबकि उसके पास अभी पांच विकेट शेष हैं। स्टंप्स के समय कप्तान सीन विलियम्स 78 गेंदों पर पांच चौकों की बदौलत 54 और रेयाल बुर्ल 20 गेंदों पर आठ रन बनाकर नाबाद हैं।
Related Cricket News on Cricket match news
-
IND vs ENG: इशांत शर्मा को 100वां टेस्ट मैच पूरा करने पर राष्ट्रपति कोविंद ने किया 'सम्मानित', भेंट…
अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा कपिल देव के बाद 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 100वां टेस्ट मैच पूरा करने इशांत को स्पेशल कैप ...
-
IND vs ENG: क्रिकेट के गलियारे में 'पिंक बॉल लैकर' को लेकर चर्चा तेज, कप्तान कोहली के मुताबिक…
मोटेरा स्टेडियम में धीरे धीरे पिच से घास हटा दी गई है, जिसकी कई तस्वीरें इंग्लैंड टीम की मीडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी की है। पिच पर अब कुछ ही घास बचे है, ...
-
IND vs ENG: तीसरे टेस्ट को लेकर स्टुअर्ट ब्रॉड ने की भविष्यवाणी, खिलाड़ी के मुताबिक इस टीम के…
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा है कि भारत के साथ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद चेन्नई की पिच को दोष देना सही नहीं है। उन्होंने साथ ही ...
-
दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने 'पिंक बॉल टेस्ट' के लिए टिकटों की बिक्री शुरू
गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) ने भारत और इंग्लैंड के बीच दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम सरदार पटेल स्टेडियम में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है। अहमदाबाद के ...
-
Latest Cricket News: जानें आज की टॉप क्रिकेट ख़बरें
Dec.25 - आज की टॉप क्रिकेट ख़बरें 1) मेलबर्न के मैदान पर 26 दिसंबर से होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08