Advertisement
David warner prediction: Cricket News & Match Updates
Advertisement
डेविड वॉर्नर की बड़ी भविष्यवाणी, 'एशेज सीरीज 4-0 से जीतेगी ये टीम'
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 2025/26 की बहुप्रतीक्षित एशेज सीरीज़ करीब आ रही है और क्रिकेट जगत की निगाहें एक बार फिर दुनिया की सबसे ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता पर टिक गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार की भिड़ंत बीते वर्षों की तुलना में कहीं अधिक प्रतिस्पर्धी होगी, लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर को इस बात में ज़रा भी शक नहीं है कि ट्रॉफी एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की झोली में जाएगी।
वॉर्नर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि ऑस्ट्रेलिया एकतरफा अंदाज़ में 4-0 से सीरीज जीतेगा। वॉर्नर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मुझे लगता है कि हम सीरीज़ 4-0 से जीतेंगे। एक मैच शायद सिडनी वाला बारिश के कारण ड्रॉ हो सकता है। इंग्लैंड वही टेस्ट मैच जीत सकता है जिसमें हमारे कप्तान ही न खेलें।” Read More...
Related Cricket News for David warner prediction - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement