Dy patil t20 cup 2024
Advertisement
ईशान किशन की मैदान पर वापसी रही फ्लॉप, 11 गेंदों में 19 रन बनाकर हुए आउट
By
Shubham Yadav
February 27, 2024 • 19:31 PM View: 910
पिछले कुछ महीनों से भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन ना सिर्फ मैदान से दूर थे बल्कि वो अलग-अलग वजहों के चलते सुर्खियों में भी थे लेकिन अब किशन ने क्रिकेट मैदान में वापसी करके सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। मंगलवार को डीवाई पाटिल टी20 कप में किशन आरबीआई के लिए खेलते हुए दिखे।
किशन पिछले साल नवंबर से ही एक्शन से बाहर थे। उन्होंने भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज का एक मैच खेला था। इसके बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से दक्षिण अफ्रीका टेस्ट दौरे से हटने का फैसला किया और तब से वो क्रिकेट के सभी फॉर्मैट्स से बाहर हैं, जिसमें झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी मैच भी शामिल है।
Advertisement
Related Cricket News on Dy patil t20 cup 2024
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
Advertisement