Eliminator match
मुंबई ने टॉस जीतकर गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी चुनी
मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद कहा कि उन्हें कल के मुकाबले की तुलना में पिच अलग लगी है और घास भी कम है इसलिए एक बड़े मैच में उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाने की ओर देख रही है। हार्दिक ने कहा कि इस सीजन उनकी टीम ने अधिकतर मुकाबले नॉकआउट मैच की तरह ही खेले हैं। मुंबई इंडियंस में तीन बदलाव हैं, जानी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन के साथ राज अंगद बावा खेलते दिखाई देंगे।
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करते, ऐसे में दोनों कप्तानों को जो चाहिए था वो मिल गया। गिल ने कहा कि वह अपने होम टाउन में खेल रहे हैं इसलिए यह मैच उनके लिए और भी खास है। गिल ने कहा कि उनकी टीम के लिए यह एक अन्य मैच की तरह ही है। गुजरात टाइटंस में दो बदलाव हैं, बटलर की जगह कुसल मेंडिस और अरशद खान की जगह वॉशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं।
Related Cricket News on Eliminator match
-
GT vs MI: Shubman Gill के पास MS Dhoni को पछाड़ने का मौका, एलिमिनेटर मैच में धमाल मचाकर…
शुभमन गिल शुक्रवार, 30 मई को IPL 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने बैट से धमाल मचाकर एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ सकते हैं। ...
-
WPL: हेले-नेट की पार्टनरशिप और हरमन के छक्कों से मुंबई इंडियंस फाइनल में पहुंची, गुजरात 47 रन से…
मुंबई इंडियंस विमेंस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मुकाबले दबाव से नहीं, जज्बे से जीते जाते हैं। एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने गुजरात जाइन्ट्स विमेंस को 47 रनों से हराकर सीधे फाइनल ...
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58
-
- 16 Mar 2026 10:15