New Chandigarh: IPL 2025- GT VS MI Eliminator Match (Image Source: IANS)
GT VS MI Eliminator Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 228/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया है। अब गुजरात टाइटंस को फाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए 229 रन की जरूरत है।
बेहद अहम मैच में मुंबई के लिए पारी की शुरुआत करने रोहित शर्मा और जॉनी बेयरेस्टो उतरे थे। दोनों ने 7.2 ओवर में 84 रन की साझेदारी की। बेयरेस्टो 22 गेंद पर तीन छक्के और चार चौके की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए।
रोहित शर्मा ने 50 गेंद पर चार छक्के और नौ चौके लगाते हुए 81 रनों की धुआंधार पारी खेली। रोहित के पास अपना तीसरा आईपीएल शतक पूरा करने का मौका था, लेकिन रन गति बढ़ाने की कोशिश में वह अपना विकेट गंवा बैठे।