Emotional reaction
WATCH: 'खुद को चैंपियन जैसा महसूस कर रहा हूं' CSK की जर्सी पहनते ही बदली फीलिंग! संजू सैमसन ने बताई दिल की बात
राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान संजू सैमसन अब आधिकारिक तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन चुके हैं। 15 नवंबर को ट्रेड के जरिए संजू 18 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए, जबकि इसके बदले रविंद्र जडेजा 14 करोड़ और सैम करन 2.4 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स की तरफ गए। लगभग एक दशक तक राजस्थान रॉयल्स का चेहरा रहने वाले संजू ने पहली बार CSK की येलो जर्सी पहनी और दिल की बात कही।
पहली बार येलो जर्सी पहनने का अनुभव बताते हुए संजू ने CSK के सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, “मैं इस दिन का काफी समय से इंतज़ार कर रहा था। मैं हमेशा ब्लैक, ब्लू, ब्राउन जैसे डार्क कलर्स में खेला हूं, लेकिन येलो पहनना एक अलग ही एहसास है। जर्सी पहनते ही पॉज़िटिविटी और खुशी महसूस हुई, ऐसा लगा जैसे मैं चैंपियन हूं।”
Related Cricket News on Emotional reaction
-
WATCH: भावनाओं से भर उठीं हरमनप्रीत और जेमिमा, ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के बाद छलक पड़े आंसू
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बना ली। जीत के बाद हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। ...
-
VIDEO: ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर की आंखें हुईं नम, जब कोहली-रोहित ने कहा ऑस्ट्रेलिया को अलविदा
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 25 अक्टूबर की शाम भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों के लिए बेहद भावनात्मक रही। विराट कोहली और रोहित शर्मा जब आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई सरज़मीं पर बल्लेबाजी करने उतरे, तो पूरा स्टेडियम ...
-
श्रीसंत ने सुनाया ‘थप्पड़ विवाद’ का इमोशनल किस्सा, बेटी ने हरभजन को देख कह दिया था ‘हाय नहीं…
आईपीएल(IPL) 2008 का मशहूर ‘थप्पड़ विवाद’ भले ही सालों पहले हुआ हो, लेकिन उसका असर आज भी झलकता है। श्रीसंत ने हाल ही में बताया कि उनकी बेटी ने हरभजन सिंह को देखकर बात करने ...
-
WTC Final: दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों की आंखें हुईं नम, भावुक केशव महाराज बोले- देश के लिए ये…
लॉर्ड्स में शनिवार को इतिहास रचा गया, दक्षिण अफ्रीका ने 282 रनों का लक्ष्य हासिल कर ऑस्ट्रेलिया को WTC फाइनल में 5 विकेट से हराकर पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। ...
-
मोहम्मद सिराज ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख, कहा- 'यह कैसी लड़ाई है, जहां इंसान की जान…
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसारन मैदान में हुए भयावह आतंकी हमले पर गहरा दुख और गुस्सा व्यक्त किया है। ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08