Advertisement
England training: Cricket News & Match Updates
Advertisement
इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर ने डर्बीशायर के साथ दो साल का किया करार
England Training: इंग्लैंड के ऑफ स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर ने घरेलू क्रिकेट में ज्यादा मौके पाने के लिए 2026 सत्र से डर्बीशायर टीम के साथ दो साल का करार किया है। समरसेट टीम में उन्हें लगातार खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा था, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है।
22 वर्षीय शोएब बशीर पिछले दो वर्षों से इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2024 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और अब तक 19 टेस्ट मैचों में 68 विकेट लिए हैं। इसके बावजूद वह समरसेट टीम में जैक लीच की जगह नहीं बना पाए और उन्हें नियमित रूप से मैच खेलने का अवसर नहीं मिला।
लगातार मैच न खेलने की वजह से चयनकर्ताओं को भी चिंता होने लगी थी। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के 2025-26 एशेज दौरे के लिए इंग्लैंड टीम में उनका चयन नहीं हुआ और उनकी जगह ऑलराउंडर विल जैक्स को टीम में रखा गया। Read More...
Related Cricket News for England training - Tesst
बेन स्टोक्स : गेंदबाजी में रफ्तार और धार, मगर बल्ले से नहीं कर पा रहे पहले जैसे प्रहार
England Training: इंग्लिश क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध पहले टेस्ट की पहली पारी में 'पंजा 'लगाया। इस राइट आर्म फास्ट-मीडियम गेंदबाज ने महज 6 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 23 रन देकर 5 विकेट निकाले।
By IANS News • 9 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago
-
- 2 days ago
-
- 5 days ago