Fazalhaq farooq
Advertisement
लगातार दूसरे मैच हुए रोहित शर्मा हुए 0 पर आउट, फारूकी ने इस तरह किया क्लीन बोल्ड, देखें Video
By
Nitesh Pratap
January 14, 2024 • 21:29 PM View: 739
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) खाता नहीं खोल पाए। उन्हें पहले ही ओवर में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी (Fazalhaq Farooqi) ने बोल्ड कर दिया। रोहित पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 0 के स्कोर पर आउट हो गए थे। ये रोहित शर्मा का 150वां टी20 इंटरनेशनल मैच है। दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
पारी का पहला ओवर करने आये फजलहक फारूकी ने 5वीं गेंद लेंथ पर मिडिल स्टंप की ओर डाली। वहीं भारतीय कप्तान रोहित ने इस गेंद पर आगे बढ़कर पुल शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद को अच्छा बाउंस भी मिला और रोहित लाइन मिस कर गए। फारूकी की ये गेंद ऑफ स्टंप से जा टकराई। पिछले मैच की तरह रोहित इस मैच में भी 0(1) के स्कोर पर आउट हो गए।
TAGS
Rohit Sharma' Fazalhaq Farooq Virat Kohli Ibrahim Zadran Karim Janat IND Vs AFG Rohit Sharma' Fazalhaq Farooq Virat Kohli Ibrahim Zadran Karim Janat IND Vs AFG
Advertisement
Related Cricket News on Fazalhaq farooq
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago
-
- 5 days ago