For india
एडिलेड टेस्ट : आस्ट्रेलिया के भोजनकाल तक 2 विकेट पर 57 रन
एडिलेड, 7 दिसम्बर - आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में पहले सत्र के समापन तक दो विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं। एडिलेड ओवल मैदान पर जारी इस मैच में आस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा (21) और शॉन मार्श (1) पिच पर मौजूद हैं।
भारत की पहली पारी को 250 रनों पर समाप्त करने के बाद अपनी पहली पारी खेलने उतरी आस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट एरॉन फिंच (0) के रूप में गंवाया। फिंच को खाता खोलने का मौका दिए बगैर इशांत शर्मा ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर पगबाधा आउट कर पवेलियन की राह दिखाई।
इसके बाद, मार्कस हैरिस (26) ने ख्वाजा के साथ 45 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की थी लेकिन अश्विन ने हैरिस को मुरली विजय के हाथों कैच आउट कर आस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट भी गिरा दिया।
ख्वाजा ने मार्कस के आउट होने के बाद भोजनकाल की समाप्ति तक बिना कोई और नुकसान किए मार्श के साथ तीसरे विकेट के लिए 12 रन जोड़कर टीम को 57 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया।
इससे पहले, चेतेश्वर पुजारा (123) शतकीय पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में 250 रनों का स्कोर बनाया है।
पुजारा के अलावा इस पारी में रोहित शर्मा ने 37 रन बनाए। इसके अलावा किसी अन्य खिलाड़ी भारत के लिए पहली पारी में कोई खास योगदान नहीं दिया।
आस्ट्रेलिया के लिए इस पारी में हेजलवुड ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। इसके अलावा, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और नाथन ल्योन को दो-दो विकेट मिले। भारतीय टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले पुजारा रन आउट हुए।
आईएएनएस
Related Cricket News on For india
-
India all out for 250 in first innings vs Australia
Adelaide, Dec 7 - India failed to add any further run to their overnight score before being packed for 250 on the very first ball of the second morning of the opening Test against Australia ...
-
एडिलेड टेस्ट : भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली पारी में बनाए 250 रन
एडिलेड, 7 दिसम्बर - चेतेश्वर पुजारा (123) की शतकीय पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली ...
-
एडिलेड टेस्ट (पहला दिन) - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (हाइलाइट्स)
Dec.6 (CRICKETNMORE) - चेतेश्वर पुजारा के शानदार शतक की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया के साथ एडिलेड ओवल मैदान पर जारी पहले टेस्ट में के पहले दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 250 ...
-
हमें भारत को वापसी नहीं करने देनी चाहिए थी : स्टार्क
एडिलेड, 6 दिसम्बर - आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने कहा कि उनकी टीम को एडिलेड ओवल मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को भारत को बैकफुट पर ...
-
We shouldn't have let India wriggle out of hole, says Mitchell Starc
Adelaide, Dec 6 (CRICKETNMORE) Australia pace spearhead Mitchell Starc feels they had India on the mat and should not have allowed the control to slip towards the end of day one of the first Test ...
-
One of my top five innings, says centurion Cheteshwar Pujara
Adelaide, Dec 6 (CRICKETNMORE): Rating his knock of 123 as one of his top five innings, Indian batting star Cheteshwar Pujara on Thursday admitted that the top order should have batted better in the ...
-
विराट कोहली का अविश्वसनीय कैच लपकने वाले उस्मान ख्वाजा को रिकी पोंटिंग को इस तरह से दी बधाई
6 दिसंबर। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय कप्तान विराट कोहली का अविश्वसनीय कैच लपकने के लिए उस्मान ख्वाजा की जमकर तारीफ की है। 31 वर्षीय ख्वाजा ने यहां भारत के साथ खेले ...
-
IND vs AUS: चेतेश्वर पुजारा ने दमदार शतक जड़कर मचाया धमाल, बनाए ये 3 बड़े रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम ने चेतेश्वर पुजारा के शानदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के साथ एडिलेड ओवल मैदान पर जारी पहले टेस्ट में के पहले दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक नौ विकेट पर 250 ...
-
IND vs AUS: टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई, रोहित-कोहली समेत 6 बल्लेबाज लौटे पवेलियन
एडिलेड, 6 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम यहां एडिलेड ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को संकट में है। मेहमान टीम ने चायकाल तक अपने छह विकेट 143 ...
-
विराट की दिवानी खूबसूरत महिला क्रिकेटर ने इस बार रोहित शर्मा के लिए किया ऐसा दिल जीतने वाला…
6 दिसंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच की पहली पारी की शुरूआत बेहद खराब हुई है। एडिलेड ओवल मैदान पर जारी इस मैच में आस्ट्रेलिया ने ये खबर लिखे ...
-
IND vs AUS: नाथन लियोन ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ तोड़ा डेल स्टेन का रिकॉर्ड
6 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच पहले दिन चाय के समय तक 6 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं। क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा और रविचंद्रन ...
-
IND vs AUS: India 56/4 at lunch vs Australia on Day 1
Adelaide, Dec 6 (CRICKETNMORE): A disciplined bowling attack by Australia left India at 56/4 at lunch on the first day of the first Test of the four-match series at the Adelaide Oval here on Thursda ...
-
WATCH: उस्मान ख्वाजा ने हवा में छलांग लगाकर पकड़ी विराट कोहली की बेहतरीन कैच,देखें VIDEO
6 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच की पहली पारी की शुरूआत बेहद खराब हुई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने केएल राहुल (2),... ...
-
एडिलेड टेस्ट : भारत ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला
एडिलेड, 6 दिसम्बर - भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने यहां एडिलेड ओवल मैदान पर जारी पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55