Gambhir laugh: Cricket News & Match Updates
हेड कोच बनने के बाद पहली बार गंभीर से मिले विराट, लंबी बातचीत में हंसते दिखे दिल्ली के लड़के
भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद अब वनडे सीरीज में भिड़ने के लिए तैयार है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले पुराने साथी गौतम गंभीर और विराट कोहली भी एक साथ देखने को मिल गए। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पूर्व मेंटर गंभीर अब टीम इंडिया के नए मुख्य कोच हैं और हेड कोच बनने के बाद वो पहली बार जब कोहली से मिले तो दोनों के बीच काफी लंबी बातचीत हुई और विराट कोहली की बातें सुनकर गंभीर अपनी हंसी भी नहीं रोक पाए।
इस समय विराट और गंभीर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं जिसमें इन दोनों को कोलंबो में भारत के प्रशिक्षण शिविर के दौरान बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। बाद में दोनों को एक साथ हंसते हुए देखा गया। कई आईपीएल फ्रेंचाईजियों ने भी इन दोनों की इन तस्वीरों को शेयर किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने विराट कोहली और गौतम गंभीर की एक पुरानी पोस्ट अपलोड करते हुए लिखा, "नीचे से शुरू किया, अब हम यहां हैं।" Read More...