Advertisement
Harmanpreet kaur one hand catch: Cricket News & Match Updates
Advertisement
WATCH: हमारी छोरी नहीं है छोरों से कम, हरमनप्रीत ने पलक झपकते पकड़ लिया एक हाथ से कैच
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में बल्ले से बेशक बड़ी पारी ना खेल पाईं लेकिन उन्होंने अपनी फील्डिंग से मेला लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 22 दिसंबर, रविवार को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में हरमनप्रीत ने एक हाथ से एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे।
हरमन का ये कैच वेस्टइंडीज की पारी के 11वें ओवर में देखने को मिला जब रेणुका के ओवर की आखिरी गेंद पर एलीने ने मिड-ऑन के ऊपर से एक हवाई शॉट मारने की कोशिश की लेकिन हरमनप्रीत ने एलीने की इस कोशिश को फेल कर दिया और एक परफेक्ट जंप लगाते हुए एक हाथ से एक गज़ब का कैच पकड़ लिया। उनके इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Harmanpreet kaur one hand catch - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement