Icc awards 2023
इस तेज गेंदबाज ने कोहली और जडेजा की तारीफों के पुल बांधते हुए कह दी ये बड़ी बात
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने भारतीय खिलाड़ियों विराट कोहली (Virat Kohli) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की तारीफ की। कमिंस ने आईसीसी से बात करते हुए कोहली और जडेजा अपनी टीम को संकट से बाहर निकाल सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस को 2023 के लिए ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया है। कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2023 का वर्ल्ड कप जीता था।
कमिंस ने कहा कि, "कोहली और जड़ेजा सुपर कंसिस्टेंट हैं, आप उन्हें इससे दूर नहीं रख सकते, वे अपनी टीम को मुसीबत से बाहर निकालने और उसे जिताने का तरीका ढूंढ लेते हैं, उन लोगों के साथ रहना वास्तव में विशेष है। वहीं आईसीसी अवार्ड जीतने पर कमिंस ने कहा कि यह बहुत बड़ा सम्मान है। यह एक बड़ा साल रहा है, टीम को बहुत सारी अद्भुत सफलताएँ मिलीं। यह व्यक्तिगत सम्मान पाना बहुत बड़ी बात है और मैं बहुत चकित हूं। व्यक्तिगत तारीफ के मामले में यह बिल्कुल ऊपर है।"
Related Cricket News on Icc awards 2023
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55