Imam ul haq marriage
Advertisement
VIDEO: इमाम की शादी में बाबर-सरफराज ने मचाया धमाल, देखिए कव्वाली नाइट में कैसे थिरके सरफराज़
By
Shubham Yadav
November 24, 2023 • 18:00 PM View: 1802
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर इमाम उल हक अपने जीवन की नई पारी खेलने जा रहे हैं। इमाम 25 नवंबर को अनमोल महमूद के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले 23 नवंंबर को उन्होंने अपनी शादी के फंक्शंस में से एक कव्वाली नाइट का आयोजन किया जिसमें कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भी शामिल हुए।
इनमें वनडे कप्तान बाबर आजम और पूर्व कप्तान सरफराज अहमद भी थे और इन दोनों ने शुक्रवार को इमाम-उल-हक की शादी की कव्वाली नाइट में जमकर मस्ती की। खासकर सरफराज तो पूरे पार्टी मूड में नजर आए और नोटों की बारिश के बीच में वो काफी झूमते दिखे। बाबर आज़म और सरफराज अहमद का ये वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।
Advertisement
Related Cricket News on Imam ul haq marriage
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago
-
- 5 days ago