In ipl
लसिथ मलिंगा की घातक गेंदबाजी और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर मुंबई ने चेन्नई को दी 46 रनों से मात
26 अप्रैल। मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को 46 रनों से हरा दिया। यह चेन्नई की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अपने घर एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में इस सीजन की पहली हार है।
मुंबई ने चेन्नई के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन अपने नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिना उतरी चेन्नई 17.4 ओवरों में 109 रनों पर ही ढेर हो गई।
यह चेन्नई की इस सीजन में अपने घर में पहली हार है। इससे पहले उसने अपने घर में पांच मैच खेले थे और सभी में जीत हासिल की थी। चेन्नई को अपने कप्तान की कमी निश्चित तौर पर खली। मध्यक्रम में टीम के पास ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं था जो टीम को संभाल सके। यह चेन्नई का अपने घर में आईपीएल का सबसे कम स्कोर भी है।
यह इस सीजन में इन दोनों टीमों का दूसरा मैच था और दोनों में मुंबई जीत हासिल करने में सफल रही है।
आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई के बल्लेबाज शेन वाटसन (8) पहले ओवर में दो चौके मारने के बाद पांचवीं गेंद पर लसिथ मलिंगा का शिकार बने। इस मैच में चेन्नई की कप्तानी कर रहे सुरेश रैना (2) को हार्दिक पांड्या ने अपना शिकार बनाया। हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या ने अंबाती रायडू को खाता नहीं खोलने दिया। 34 के कुल स्कोर तक चेन्नई ने अपने तीन अहम विकेट खो दिए थे।
इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे मुरली विजय (38) हालांकि दूसरे छोर पर थे। मध्य क्रम में उन्हें केदार जाधव (6) से उम्मीदें थीं, लेकिन क्रुणाल की एक गेंद जाधव के विकेट ले उड़ी। ध्रूव शौरे (5) ने विजय का साथ देने की कोशिश की लेकिन अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे अनुकूल रॉय की गेंद को मारने के प्रयास में वह सीमा रेखा के पास राहुल चाहर के हाथों लपके गए।
विजय अच्छा खेल रहे थे और लग रहा था कि वह पचास रनों के पार जल्दी पहुंचेंगे लेकिन जसप्रीत बुमराह ने उन्हें अर्धशतक नहीं लगाने दिया। विजय ने अपनी पारी में 35 गेंदों का सामना किया और तीन चौके और एक छक्का लगाया। 66 रनों पर छह विकेट गिर जाने के बाद चेन्नई की जीत की उम्मीदें खत्म हो रही थीं। ड्वायन ब्रावो (20) ने कुछ अच्छे शॉट खेल मेजबान टीम की जीत की उम्मीदों को पूरी तरह से खत्म नहीं होने दिया, लेकिन मलिंगा ने 99 के कुल स्कोर पर ब्रावो को आउट कर मुंबई को सातवीं सफलता दिलाई।
ब्रावो जब आउट हुए जब चेन्नई को 24 गेंदों पर 57 रनों की दरकार थी। यहां से चेन्नई की हार तय लग रही थी। दीपक चाहर (0), हरभजन सिंह (1) और मिशेल सैंटनर (22) के विकेट गिरने के साथ ही चेन्नई को हार मिली।
इससे पहले, चेन्नई के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन कर मुंबई की टीम 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 155 रनों पर ही सीमित कर दिया। यह स्कोर भी आखिरी ओवर में जुटाए गए 17 रनों के दम पर मुमकिन हो सका।
चेन्नई ने मुंबई को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पहले दो ओवर में मुंबई ने सिर्फ चार रन बनाए थे। तीसरे ओवर में क्विंटन डी कॉक ने दीपक पर एक चौका और एक छक्का मारा, लेकिन इसी ओवर की चौथी गेंद पर चाहर, डी कॉक का विकेट ले गए।
रोहित शर्मा (67) को इसके बाद एविन लुइस (32) का साथ मिला। दोनों ने संभल कर बल्लेबाजी की और बड़े शॉट भी लगाए। लुइस का विकेट 99 के कुल स्कोर पर गिरा। सैंटनर की गेंद पर लुइस, ब्रावो का हाथों लपके गए। यहां से मुंबई की रनगति नहीं बढ़ सकी।
दो रन बाद सैंटनर ने क्रुणाल (1) को भी पवेलियन भेज दिया। इस बीच रोहित ने अपने पचास रन पूरे कर लिए थे। पारी के बढ़ने के साथ ही रोहित की कोशिश आक्रामकता बढ़ाने की थी, लेकिन सैंटनर ने समय रहते हुए उस पर भी ब्रेक लगा दिया। सैंटनर ने 122 के कुल स्कोर पर रोहित को विजय के हाथों कैच कराया। मुंबई के कप्तान ने 48 गेंदों की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। रोहित का विकेट 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर गिरा।
मुंबई के दो तूफानी बल्लेबाज हार्दिक और केरन पोलार्ड मैदान पर थे, लेकिन यह दोनों बल्लेबाज भी आखिरी के तीन ओवरो में उस अंदाज में बल्लेबाजी नहीं कर सके जिसके लिए दोनों मशहूर हैं। आखिरी ओवर में पोलार्ड ने एक चौका और हार्दिक ने एक चौके तथा एक छक्के की मदद से 17 रन जोड़कर मुंबई को अपेक्षाकृत सम्मानजनक स्कोर दिया। चेन्नई के लिए सैंटनर ने दो विकेट लिए। चाहर और इमरान ताहिर को एक-एक सफलता मिली।
Related Cricket News on In ipl
-
IPL 2019: लसिथ मलिंगा की घातक गेंदबाजी ने चेन्नई बल्लेबाजों को किया पस्त, मुंबई इंडियंस को मिली 46…
26 अप्रैल। 156 रन के लक्ष्य का हासिल करने उतरी चेन्नई की टीम 109 रन ही बना सकी जिसके कारण मुंबई इंडियंस को आसानी के साथ 46 रनों से जीत मिली। इस जीत के साथ ही ...
-
IPL 2019: CSK Vs MI, धोनी सीएसके की प्लेइंग XI से बाहर, जानिए प्लेइंग XI की पूरी लिस्ट
26 अप्रैल। चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। स्कोरकार्ड सुरेश रैना इस मुकाबले में चेन्नई ...
-
स्टीव स्मिथ ने किया खुलासा, यह मैच आईपीएल में होगा उनका आखिरी मैच
कोलकाता, 26 अप्रैल| राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ 30 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ इंडियन प्रीयिमर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण का अपना आखिरी मैच खेलेंगे। स्मिथ 30 मई से इंग्लैंड एंड ...
-
IPL Match 45th: अपने विजय क्रम को बरकरार रखने के लिए हैदराबाद को हराना चाहेगी राजस्थान ( मैच…
जयपुर, 26 अप्रैल | दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके घर में मात देने के बाद राजस्थान रॉयल्स शनिवार को अपने घर सवाई मान सिंह स्टेडियम में बेहतरीन फॉर्म में चल रही ...
-
दिल्ली कैपिटल्स IPL 2019 के पॉइट्स टेबल में नंबर 2 पर कैसे पहुंची, रिकी पोंटिंग ने बताई वजह
नई दिल्ली, 26 अप्रैल| दिल्ली कैपिटल्स टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण की तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है और मुख्य कोच रिकी पॉटिंग का मानना है कि खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाने ...
-
IPL match 44th भविष्यवाणी: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, जानिए कौन सी टीम जीतने वाली है?
26 अप्रैल। आईपीएल 2019 के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला है। सीएसके की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है तो वहीं मुंबई की टीम भी प्लेऑफ ...
-
महिला टी-20 चैलेंज: जानिए कब, कहां और किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
जयपुर, 25 अप्रैल | हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और मिताली राज छह से 11 मई तक यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों की कप्तानी करेंगी। इंडियन प्रीमियर ...
-
IPL 2019: पराग,वरुण के दम पर जीता राजस्थान,केकआर ने लगाया हार का सिक्सर
कोलकाता, 26 अप्रैल (CRICKETNMORE)| 17 साल के युवा बल्लेबाज रियान पराग (47) और जोफरा आर्चर (नाबाद 27) की मैच जिताऊ पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इंडियन ...
-
रेयान पराग और जोफ्रा ऑर्चर की शानदार पारी के दम पर राजस्थान ने रोमांचक मैच में केकेआऱ को…
25 अप्रैल। रेयान पराग के शानदार 47 रन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने अमह मुकाबले में केकेआर को 3 विकेट से हरा दिया। रेयान पराग ने 47 रन बनाए और जोफ्रा ऑर्चर के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स को ...
-
दिनेश कार्तिक ने अपनी बल्लेबाजी से किया कमाल, राजस्थान के सामने 176 रनों का टारगेट
25 अप्रैल। कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 176 रनों ...
-
जब लाइव मैच में अंपायर बने भुलक्कड़, गेंद अपनी जेव में रखकर भूल गए
बेंगलुरू, 25 अप्रैल | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अंपयारों की गलतियां खत्म होने के नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब ...
-
IPL 2019: केकेआर बनाम राजस्थान, प्लेइंग XI, इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू
कोलकाता, 25 अप्रैल| राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर ...
-
IPL Match 44: मुंबई इंडियंस से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम (…
चेन्नई, 25 अप्रैल| मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में गुरुवार को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस से भिड़ना है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस ...
-
VIDEO गेंदबाज गया गेंदबाजी करने फिर अचानक से याद आया गेंद कहां है फिर मैदान पर हुआ ऐसा
25 अप्रैल। डिविलियर्स (नाबाद 82) के शानदार अर्धशतक और मार्कस स्टोयनिस (नाबाद 46) की ताबड़तोड़ पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब को 17 ...