आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन के अपने सबसे महंगे खिलाड़ी का शानदार अंदाज में स्वागत किया है। टीम ने एक खास वीडियो के जरिए फैंस के बीच जबरदस्त माहौल बना दिया। इस खिलाड़ी की एंट्री से टीम को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले सभी टीमों के खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों से जुड़ रहे हैं और इसी कड़ी में कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ी राहत मिली है। टीम के इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन अब आधिकारिक तौर पर टीम से जुड़ गए हैं। केकेआर ने ग्रीन का स्वागत एक अलग और शानदार अंदाज में किया। टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्पेशल वीडियो जारी किया, जिसमें ग्रीन को सुपरविलेन के रूप में दिखाया गया। हाथ में हथौड़ा लिए उनका एंट्री सीन काफी दमदार था और वीडियो के आखिर में उनकी स्माइल ने फैंस के बीच इस क्लिप को वायरल कर दिया।
Beware, the Aussie has arrived! pic.twitter.com/SmWDbHHO0j KolkataKnightRiders (KKRiders) March 21, 2026
कैमरून ग्रीन को केकेआर ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत में खरीदा था। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बन गए थे। ग्रीन का टीम से जुड़ना केकेआर के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि टीम के प्रमुख गेंदबाज हर्षित राणा और आकाश दीप पहले ही चोट के चलते उपलब्ध नहीं हैं, जबकि मथीशा पथिराना भी देर से टीम से जुड़ेंगे। ऐसे में ग्रीन टीम को संतुलन देने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। ग्रीन इस सीजन में आंद्रे रसेल की जगह लेते नजर आ सकते हैं, जिन्होंने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। ऐस में ग्रीन बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।