Ipl 2026 auction 252 crore: Cricket News & Match Updates
VIDEO: KKR कैंप में हुई IPL 2026 प्लेयर ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी की एंट्री, टीम ने किया धमाकेदार स्वागत
आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन के अपने सबसे महंगे खिलाड़ी का शानदार अंदाज में स्वागत किया है। टीम ने एक खास वीडियो के जरिए फैंस के बीच जबरदस्त माहौल बना दिया। इस खिलाड़ी की एंट्री से टीम को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले सभी टीमों के खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों से जुड़ रहे हैं और इसी कड़ी में कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ी राहत मिली है। टीम के इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन अब आधिकारिक तौर पर टीम से जुड़ गए हैं। केकेआर ने ग्रीन का स्वागत एक अलग और शानदार अंदाज में किया। टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्पेशल वीडियो जारी किया, जिसमें ग्रीन को सुपरविलेन के रूप में दिखाया गया। हाथ में हथौड़ा लिए उनका एंट्री सीन काफी दमदार था और वीडियो के आखिर में उनकी स्माइल ने फैंस के बीच इस क्लिप को वायरल कर दिया। Read More...