IPL 2026: शेड्यूल में देरी, वेन्यू की दिक्कतें और खिलाड़ियों के आने पर सवालों का सीजन (Image Source: Google)
IPL 2026 Special: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026, जिसे TATA IPL 2026 से ब्रांड किया है (इस इवेंट का 19वां सीजन), इस बार 28 मार्च से 31 मई तक खेल रहे हैं। 10 टीम के बीच 84 मैच और 11 मार्च को BCCI ने पहले फेज़ का शेड्यूल जारी किया। ये 28 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा और इसमें पहले 20 मैच हैं। इस इवेंट से जुड़े टॉप 10 फैक्ट्स:
1. शेड्यूल बनाने में देरी: वजह रही BCCI का दो ख़ास मुद्दों पर इंतज़ार:
a. तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम जैसे कुछ स्टेट में वोटिंग की तारीख तय नहीं थी और BCCI की कोशिश है कि टकराव से बचें। वैसे IPL का चुनाव की तारीखों से टकराव कोई नई बात नहीं है।