Increase match fees: Cricket News & Match Updates
जय शाह ने आईपीएल 2025 से पहले खिलाड़ियों को दिया बड़ा तोहफा, पूरा सीजन खेलने पर मिलेगी भारी रकम
बीसीसीआई (BCCI) सचिव जय शाह (Jay Shah) ने आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियों को एक बड़ा तोहफा दे दिया है। उन्होंने आईपीएल में खेलने वाले सभी क्रिकेटरों के लिए एक फिक्स मैच फीस की घोषणा की। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।
खिलाड़ी को प्रति आईपीएल गेम 7.5 लाख रुपये और एक सीज़न में सभी मैच खेलने के लिए 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे। उन्होंने एक्स पर कहा कि, "आईपीएल में कंसिस्टेंसी और शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम में, हम अपने क्रिकेटरों के लिए प्रति गेम 7.5 लाख रुपये की मैच फीस शुरू करने से रोमांचित हैं! एक सीज़न में सभी लीग मैच खेलने वाले क्रिकेटर को उनके कॉन्ट्रेक्टेड अमाउंट के अलावा 1.05 करोड़ रुपये मिलेंगे। प्रत्येक फ्रेंचाइजी सीजन के लिए मैच फीस के रूप में 12.60 करोड़ रुपये अलॉट करेगी! यह आईपीएल और हमारे खिलाड़ियों के लिए एक नया युग है।" Read More...