India tour to australia
तीसरा टी-20, प्रीव्यू: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
सिडनी, 24 नवंबर - ब्रिस्बेन में खेले गए पहले मैच में मिली हार और मेलबर्न में खेले गए दूसरे मैच के बारिश के कारण धुल जाने के बाद भारत इस समय आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में 1-0 से पीछे है। भारत के पास सीरीज जीतने का विकल्प बचा नहीं है, लेकिन वह सीरीज हारने से बच सकता है और इसका आखिरी मौका उसे रविवार को होने वाले मैच में मिलेगा।
दोनों टीमों सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरे और एक तरह से निर्णायक मैच में भिडेंगी।
वहीं दूसरे मैच के बारिश के कारण धुल जाने के कारण आस्ट्रेलिया को फायदा यह हुआ है कि वह अब सीरीज हारने की स्थिति में नहीं है। सीरीज इस मुकाम पर है कि या तो आस्ट्रेलिया सीरीज अपने नाम करेगी या सीरीज बराबरी पर खत्म होगी।
बीती दो टी-20 सीरीज में मात खाने वाली मेजबान टीम के पास अपनी स्थिति को सुधारने का यह अच्छा मौका है और वह इसे गंवाना नहीं चाहेगी। वहीं भारत भी पूरी कोशिश करेगा कि वह आखिरी मैच जीत सीरीज हार के धब्बे से बच जाए। इस दौरान विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम उम्मीद करेगी की बारिश उसकी राह में रोड़ा न बने।
पहले दो मैचों में बारिश ने खेल को प्रभावित किया है। पहले मैच में बारिश के कारण ही भारत को विशाल लक्ष्य मिला था तो वहीं दूसरे मैच में सिर्फ पहली पारी ही मुमकिन हो पाई थी और लगातार बारिश होने के कारण मैच रद्द कर दिया गया था। हालांकि रविवार को किसी तरह की बारिश की भविष्यवाणी नहीं है।
दूसरे मैच में सिर्फ आस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी की थी। आस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच में 19 ओवरों का खेल खेला था और सात विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए थे। इसके बाद खेल संभव नहीं हो सका था।
भारत के गेंदबाजों ने इस मैच में जिस तरह से आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बांधे रखा था वह शानदार था। जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी तो स्पिन में कुलदीप यादव और क्रूणाल पांड्या ने भी रन नहीं दिए थे।
Related Cricket News on India tour to australia
-
प्रीव्यू, दूसरा टी-20 : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
मेलबर्न, 22 नवंबर - पहले मैच में करीबी मुकाबले में चार रन से मात खाने वाली भारतीय टीम शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में जब आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच खेलने उतरेगी तो उसकी ...
-
देखें पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को कैसे 4 रन से हराया (हाइलाइट्स)
22 नवंबर (CRICKETNMORE) - पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 रन से हरा दिया। भारतीय टीम 17 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन ही बना सकी। गौरतलब है कि बारिश की वजह ...
-
गलतियों से सीखकर वापसी करनी होगी : कोहली
ब्रिस्बेन, 21 नवंबर - भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में मिली रोमांचक हार के बाद कहा कि टीम गलतियों से सीख लेकर अच्छी वापसी कर सकती है। यहां ...
-
खूबसूरत सानिया मिर्जा के बर्थडे पर पति शोएब मलिक ने सबके सामने किया ऐसा काम, देखिए
16 नवंबर। 15 नंवबर को पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक की वाइफ सानिया मिर्जा का बर्थडे था। सानिया मिर्जा के बर्थडे के मौकों पर शोएब मलिक काफी खुश नजर आए। शोएब मलिक ने इंस्टाग्राम और ट्विटर ...
-
स्मिथ, वार्नर का न होना भारतीय टीम में कोहली, रोहित के न होने के समान : गांगुली
कोलकाता, 14 नवंबर - भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने बुधवार को कहा कि भारत के खिलाफ आस्ट्रेलियाई टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की संभावित अनुपस्थिति 'बहुत बड़ी बात' होगी क्योंकि ...
-
भारतीय टीम में अक्षर पटेल की वापसी
मुंबई, 24 सितम्बर - आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच वनडे मैचों की सीरीज के शेष बचे दो मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। रविवार को हुई टीम की घोषणा में ...
-
कप्तान के तौर पर कोहली ने की धौनी की बराबरी
इंदौर, 24 सितम्बर - आस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां होल्कर स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के कप्तान के तौर पर लगातार नौ वनडे मैच जीतने ...
-
इंदौर वनडे में भारत की जीत, 3-0 की अजेय बढ़त
इंदौर, 24 सितम्बर - मेजबान भारत ने यहां होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में रविवार को आस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने पांच वनडे मैच की सीरीज ...
-
धराशायी होने का सिलसिला रोकना होगा : स्मिथ
कोलकाता, 22 सितम्बर (Cricketnmore) । ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत के साथ हुए दूसरे वनडे मैच में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन से नाराज कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि 'हम अच्छा नहीं खेले' और 'हमे ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08