Indian premier league: Cricket News & Match Updates
सभी विभागों में संतुलन आरसीबी के जल्दी क्वालीफाई करने का एक मुख्य कारण: विनय कुमार
गत विजेता आरसीबी आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर रही। अब यह टीम मंगलवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में 2022 की विजेता गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। इस मैच की विजेता टीम 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेलेगी। वहीं, क्वालीफायर-1 गंवाने वाली टीम को एलिमिनेटर मैच में फिर से मौका मिलेगा, जहां उसका सामना क्वालीफायर-2 की विजेता टीम से होगा।
विनय कुमार ने 'जियोस्टार' से कहा, "आरसीबी ने इस सीजन में जबरदस्त क्रिकेट खेला है। पिछले वर्षों के विपरीत, जब वे बल्लेबाजी पर बहुत ज्यादा निर्भर रहते थे, अब वे एक टीम के तौर पर खेल रहे हैं। वे एक संपूर्ण टीम नजर आते हैं। मध्यक्रम में मौजूद टिम डेविड, जितेश शर्मा और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ियों ने टीम को स्थिरता और मजबूती दी है, जो टी20 क्रिकेट में बहुत जरूरी है। हालांकि, सबसे बड़ा बदलाव उनकी गेंदबाजी में आया है। Read More...