Advertisement
Advertisement

Ipl 2024 orange cap

'ऑरेंज कैप से IPL नहीं जीतते', Ambati Rayudu ने फिर लिया विराट पंगा
Ambati Rayudu
Advertisement

'ऑरेंज कैप से IPL नहीं जीतते', Ambati Rayudu ने फिर लिया विराट पंगा

By Nishant Rawat May 27, 2024 • 14:09 PM View: 964

इंडियन टीम के पूर्व क्रिकेटर और 6 बार आईपीएल का टाइटल जीतने वाले खिलाड़ी अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) भले ही आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वो अभी भी इस खेल से करीब से जुड़े हुए हैं। IPL 2024 में अंबाती रायडू बतौर कमेंटेटर काम करते नज़र आए और इसी बीच उन्होंने कई तीखे बयान भी दिये। आईपीएल फाइनल के बाद भी रायडू का एक ऐसा ही बयान सामने आया है।

दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेपॉक के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद को टूर्नामेंट के फाइनल 8 विकेट से हराकर चैंपियन का खिताब जीता जिसके बाद अंबाती रायडू ने इशारों ही इशारों में विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छेड़ते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की तारीफ की।

Advertisement

Related Cricket News on Ipl 2024 orange cap

Advertisement