Ipl
आईपीएल-12 के लिए 346 खिलाड़ियों की होगी नीलामी
मुंबई, 11 दिसम्बर - इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के लिए होने वाली नीलामी में 346 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। नीलामी 18 दिसंबर को जयपुर में होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। आईपीएल 2019 न्यूज़
इससे पहले, नीलामी के लिए इस बार 1003 खिलाड़ियों ने अपना नामांकन कराया था लेकिन लीग की आठ टीमों ने छंटनी करके अब 346 खिलाड़ियों की सूची आईपीएल की कार्यकारी परिषद को सौंप दी है।
इन 346 खिलाड़ियों में नौ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये हैं। इनमें ब्रैंडन मैक्लम, क्रिस वोक्स, लसिथ मलिंगा, शॉन मार्श, कोलिन इंग्राम, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज और डी आर्शी शॉर्ट शमिल हैं।
भारत के जयदेव उनादकट पिछली बार 11.5 करोड़ रुपये में बिके थे।
वहीं, 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों की सूची में 10 खिलाड़ी शामिल हैं, जिसमें एक भारतीय और नौ विदेशी खिलाड़ी हैं। इनमें डेल स्टेन और मोर्ने मोर्कल जैसे खिलाड़ी हैं।
एक करोड़ के बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों में चार भारतीय सहित कुल 19 खिलाड़ी नीलामी में उतर रहे हैं। युवराज सिंह, अक्षर पटेल और मोहम्मद शमी का बेस प्राइस इस बार एक करोड़ रुपये हैं।
75 लाख रुपये की बेस प्राइस सूची में इस बार दो भारतीय सहित कुल 18 खिलाड़ियों की बोली लगने जा रही है। इनमें भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भी शामिल हैं।
इसके अलावा 50 लाख रुपये के बेस प्राइस वालों में कुल 62 खिलाड़ी नीलामी में उतरने जा रहे हैं। इनमें 18 भारतीय और 44 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
आईपीएल के 12वें सीजन के लिए सात ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार नीलामी में उतरने जा रहे हैं और इनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये हैं। ये सातों खिलाड़ी विदेशी है।
30 लाख रुपये के बेस प्राइस वालों में कुल आठ खिलाड़ियों की बोली लगने जा रही है। इन आठ में से पांच भारतीय और तीन विदेश हैं। ये आठों खिलाड़ी पहली बार नीलामी का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
वहीं, 20 लाख रुपये के बेस ब्राइस वालों की सूची में कुल 213 खिलाड़ी हैं जो पहली बार लीग के लिए नीलामी में बिकने जा रहे हैं। इन 213 खिलाड़ियों में 196 भारतीय और 17 विदेशी हैं।
आईएएनएस
Related Cricket News on Ipl
-
IPL 2019: 346 players to be auctioned for the 12th season
New Delhi, Dec 11 - A number of big names including the likes of Brendon McCullum, Yuvraj Singh, Lasith Malinga and Dale Steyn are among the 346 players who will go under the hammer during ...
-
आईपीएल 2019: इतने खिलाड़ियों का होगा ऑक्शन और बेस प्राइस की हुई घोषणा, जानिए पूरी डिटेल्स
11 दिसंबर। आईपीएल 2019 के ऑक्शन को लेकर एक बड़ी खबर आई है। आईपीएल ऑक्शन में इस बार 346 क्रिकेटर शामिल होने वाले हैं जिसमें 226 भारतीय क्रिकेटर होंगे। इसके साथ - साथ इन खिलाड़ियों ...
-
IPL 2019 से बाहर हुआ ये खतरनाक गेंदबाज,बोर्ड ने नहीं दी ऑक्शन में शामिल होने की इजाजत
9 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान इंडियन प्रीमियर लीग 2019 के ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने उन्हें इस टूर्नामेंट में शामिल होने... ...
-
आईपीएल 2019 के ऑक्शन में शामिल नहीं होगा यह दिग्गज, फैन्स हुए निराश
7 दिसंबर। आईपीएल 2019 के ऑक्शन से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। गौरतलब है कि आईपीएल 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 दिसंबर को जयपूर में होने वाली है। ऐसे में खबर है कि ...
-
आईपीएल नीलामी में शामिल नहीं होंगे मैक्सवेल और फिंच
मुंबई, 5 दिसम्बर - आस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और एरॉन फिंच ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के लिए होने वाली नीलामी में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। क्रिकइंफो ...
-
आईपीएल 2019 की नीलामी के लिए 1003 खिलाड़ियों ने किया नामांकन
मुंबई, 5 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के लिए होने वाली नीलामी के लिए इस बार 1000 से अधिक खिलड़ियों ने अपना नामांकन कराया है। नीलामी 18 दिसंबर को जयपुर में ...
-
Over 1,000 players register for IPL 2019 auction
Mumbai, Dec 5 - Maintaining a trend, 1003 players, including 232 overseas cricketers, have signed up for the Indian Premier League (IPL) player auction set to take place in Jaipur on December 18, the ...
-
IPL 2019: Rajasthan ropes in Steffan Jones as fast bowling coach
Mumbai, Nov 29 - Indian Premier League (IPL) outfit Rajasthan Royals (RR) on Thursday announced the signing of former England cricketer Steffan Jones as it's fast bowling coach for the upcoming 12th edition of the ...
-
IPL 2019: Rajasthan Royals retain Steve Smith; release Jaydev Unadkat
New Delhi, Nov 16 (CRICKETNMORE): Rajasthan Royals on Thursday retained banned former Australian skipper Steve Smith while releasing their costliest buy last season -- pacer Jaydev Unadkat, along with Aussie opener D'Arcy Short, fast-medium bowler ...
-
IPL 2019: Royal Challengers Bangalore retains 13 players; releases few big guns
Bengaluru, Nov 16 (CRICKETNMORE): Royal Challengers Bangalore (RCB) on Thursday released big guns in former New Zealand skipper Brendon McCullum, all-rounders Corey Anderson and Chris Woakes while welcoming another all-rounder Marcus Stoinis ahead of the ...
-
CSK releases 3 players before IPL 2019 auction
Chennai, Nov 15 - Defending Indian Premier League (IPL) champions Chennai Super Kings (CSK) on Wednesday announced the release of English quick Mark Wood and two uncapped players Kshitiz Sharma and Kanishk Seth from their ...
-
IPL value increases by 19 per cent in 2018
Mumbai, Aug 9 - The fifth edition of Duff and Phelps annual study of the Indian Premier League (IPL) suggested an increase in the overall value of the league's ecosystem from $5.3 billion in 2017 ...
-
IPL Betting Case: Filmmaker Sajid Khan may be quizzed
June 5, Thane (Maharashtra): After Bollywood actor-producer Arbaaz Khan, Bollywood director, comedian and TV personality Sajid K. Khan is likely to be questioned in the IPL betting case being probed by police here, an official said ...
-
Breaking News: Record 425mn posts on Facebook during IPL 2018
New Delhi, May 30 (CRICKETNMORE) - With 425 million posts, comments and reactions by millions of fans around the world, IPL 2018 drove the highest level of conversation Facebook has measured for any IPL season so ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55