Is sanju samson
विजय हजारे ट्रॉफी में संजू सैमसन की तूफानी पारी, ठोक दिया दोहरा शतक, केवल 129 गेंद पर बनाए इतने सारे रन
12 अक्टूबर। विजय हजारे ट्रॉफी 2019 में केरल की तरफ से खेलते हुए संजू सैमसन ने गोवा के खिलाफ कमाल कर दिया है। संजू सैमसन ने गोवा के खिलाफ दोहरा शतक जमाकर इतिहास रच दिया। लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले संजू सैमसन भारत के छठे बल्लेबाज बन गए हैं।
संजू सैमसन से पहले ऐसा कमाल का कारनामा सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा (2 दफा), कर्ण कौशल ने किया है। केरल के खिलाफ मैच में संजू सैमसन ने 212 रनों की नाबाद पारी खेली। विजय हजारे ट्रॉफी में किसी भी बल्लेबाज के द्वारा जमाया गया यह सर्वोच्च स्कोर है। सैमसन ने 129 गेंद पर 212 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 12 छक्के और 21 चौके शामिल रहे।
Related Cricket News on Is sanju samson
-
संजू सैमसन के इस दिल जीतने वाले काम से राजनेता शशि थरूर हुए खुश, कही ऐसी बात !
नई दिल्ली, 9 सितम्बर | कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने सोमवार को युवा क्रिकेट खिलाड़ी संजू सैमसन के उस कदम की तारीफ की है जिसमें उन्होंने अपने मैच की फीस को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड ...
-
साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ संजू सैमसन ने तूफानी पारी खेलने के बाद ऐसा काम करके जीत लिया…
तिरुवनंतपुरम, 7 सितम्बर| भारत के युवा क्रिकेट खिलाड़ी संजू सैमसन ने कहा है कि उन्होंने इंडिया-ए मैच की फीस को यहां के ग्रीनफील्ड अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के मैदानकर्मियों में बांटने का फैसला किया है। इस मैदान ...
-
संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी, इंडिया-ए ने 36 रनों से जीता पांचवां वनडे, 4-1 से सीरीज पर…
तिरुवनंतपुरम, 6 सितम्बर | इंडिया-ए ने यहां ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को पांचवें अनाधिकारिक वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका-ए को 36 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही ...
-
IPL 12 Match 8: संजू सैमसन की तूफानी शतकीय पारी, सनराइजर्स हैदराबाद को मिला 199 रनों का टारगेट
29 मार्च। संजू सैमसन की शतकीय पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 2 विकेट पर 198 रन बनाए। स्कोरकार्ड संजू सैमसन ने 54 गेंद पर शतक ...
-
टीम इंडिया के इस क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रेंड से की शादी, कॉलेज के समय से था अफेयर
तिरुवनंतपुरम, 22 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| केरल के क्रिकेटर संजू सैमसन ने शनिवार को यहां अपनी प्रेमिका चारुलता से शादी रचाई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले सैमसन (23) और चारूलता का... ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42