Ish sodhi news: Cricket News & Match Updates
बारिश की भेंट चढ़ा AUS vs NZ मैच, ईश सोढी ने मैच हुए बिना ही रच दिया इतिहास
न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को माउंट माउंगानुई में दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाना था, लेकिन ये मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। हालांकि, इस मैच के रद्द होने के बावजूद न्यूजीलैंड के दिग्गज स्पिनर ईश सोढ़ी ने इतिहास रच दिया। इस मैच के साथ सोढ़ी ने 127 टी-20 मैच पूरे किए और टिम साउदी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 126 टी-20 मैच खेले थे। इस तरह सोढ़ी न्यूजीलैंड के सबसे अधिक टी-20 मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गए।
न्यूजीलैंड की टी-20 कैप सूची में मार्टिन गप्टिल तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 122 मुकाबले खेले। वहीं, मिचेल सैंटनर, जो वर्तमान में व्हाइट-बॉल टीम के कप्तान हैं, 114 मैचों के साथ चौथे स्थान पर हैं। सोढ़ी के इस रिकॉर्ड ने उन्हें टी-20 इतिहास में छठे सबसे अधिक मैच खेलने वाले स्पिनर की श्रेणी में भी पहुंचा दिया है। आइए आपको बताते हैं कि इस सूची में कौन से नाम शामिल हैं। Read More...
Related Cricket News for Ish sodhi news - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54