Advertisement
Ishan kishan harbhajan singh bowling action county: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: ईशान किशन को मिली काउंटी में बॉलिंग, हरभजन सिंह के एक्शन को किया कॉपी
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन इस समय इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। किशन को इस काउंटी सीजन के लिए नॉटिंघमशायर की टीम ने साइन किया है और किशन भी इस टीम के साथ अपने समय का पूरा आनंद ले रहे हैं। अपने पहले दो काउंटी मैचों में किशन ने बल्ले के साथ तो ज़ौहर दिखाए ही लेकिन वो गेंदबाजी से भी फैंस का ध्यान खींचने में सफल रहे।
नॉटिंघमशायर के कप्तान ने भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज को जब गेंद थमाई तो किशन ने भी हरभजन सिंह के एक्शन की नकल करके फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। बुधवार को, टॉन्टन में समरसेट के खिलाफ़ ड्रॉ हुए मैच के दौरान ये नजारा देखने को मिला। किशन ने एक ही ओवर के अंतराल में ऑफ स्पिन और लेग-स्पिन दोनों तरह की गेंदबाजी की। Read More...
Related Cricket News for Ishan kishan harbhajan singh bowling action county - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement