Jaiswal bold
Advertisement
WATCH: बशीर ने तोड़ा जायसवाल का सेंचुरी लगाने का सपना, बोल्ड होने के बाद नहीं हुआ यशस्वी को यकीन
By
Shubham Sharma
February 24, 2024 • 16:04 PM View: 691
इंग्लैंड के खिलाफ रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम पिछड़ती हुई नजर आ रही है। इंग्लैंड के पहली पारी में 353 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने दूसरे दिन अपने शुरुआती 6 विकेट सिर्फ 171 रनों पर गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल ने 73 रनों की जूझारू पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई साथ नहीं मिला।
जब ऐसा लग रहा था कि जायसवाल इस सीरीज का अपना तीसरा शतक भी लगा देंगे तभी शोएब बशीर ने एक कमाल की गेंद डालकर उनकी पारी पर ब्रेक लगा दी। बशीर ने बिल्कुल स्टंप लाइन में गेंद डाली जिस पर जायसवाल ने पीछे जाकर शॉट लगाने की कोशिश की मगर गेंद उनके बल्ले पर लगने के बाद स्टंप में जा घुसी और वो बोल्ड हो गए।
Advertisement
Related Cricket News on Jaiswal bold
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42
Advertisement